फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डिपो में बसें न आने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

Wed, 29 Apr 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बसों के डिपो में प्रवेश न करने और यात्रियों को हो रही परेशानी को लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि अधिकतर बसें डिपो के अंदर आने के बजाय बाईपास से निकल रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सड़क किनारे घंटों बस का इंतजार करने को मजबूर हैं। कई यात्रियों को मजबूरी में मुरादाबाद जाकर बस पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। कहा कि पहले से सूचना देने के बावजूद जब कांग्रेस पदाधिकारी दफ्तर पहुंचे तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इसे उन्होंने विभाग की लापरवाही और जनता के प्रति उदासीन रवैया बताया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बसों का डिपो में आना सुनिश्चित नहीं किया गया और यात्रियों के लिए पानी व छाया की व्यवस्था नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बाकर अली खां, नोमान मुमताज खां, चितरंजन प्रसाद, फरीद खां, जमील मियां, मोहम्मद जकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें