फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 29 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश रहा। कार्यकर्ताओं ने बजट को जनविरोधी करार देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता रजा डिग्री कालेज चौराहे पर एकत्र हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारे लगाए। वित्त मंत्री का पुतला भी फूंका। कहा कि बजट पूरी तरह अस्वीकार है। बजट में किसान, युवा, आम आदमी और मध्य वर्ग की उपेक्षा की गई है। जरूरत की चीजों को महंगा कर दिया गया है।


सरकार उद्योगपतियों को खुश करने में लगी है। इस मौके पर जिला महासचिव मुश्ताक अली, बाबर अली खां, मामून शाह, इदरीस, वासिक अली, शाकिर अली, मोहम्मद सहीब, फैसल हसन, आमिर मियां, नोमान खां, शैजी, राहुल,एजाज खां, ताबिश, शावेजअंसारी, रियाज अहमद,मुजीब, सलमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें