मिलक (रामपुर)। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रेमी जोड़े की 24 घंटे बीतने के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगाने और युवक का विवाह दूसरी जगह तय हो जाने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया था। दोनों प्रेमी युगल रेलवे स्टेशन के समीप बेहोशी की अवस्था में मिले थे। जिसके बाद उन्हें नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबर पाकर प्रेमी जोड़े के परिजन अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में दोनों को भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन 24 घंटे के बीत जाने के बाद भी दोनों की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। प्रेमी जोड़ा अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।