फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जस के तस हैं मजदूर के हालात : शाहिर अली
विज्ञापन

इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस
रामपुर। रविवार को इम्प्लाइज यूनियन के कार्यालय पर मजदूर दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शाहिर अली ने और संचालन अमरदीप पाठक ने किया। इस दौरान एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष शाहिर अली ने कहा कि आज किसी भी श्रेणी का मजदूर बहुत पिछड़ा हुआ है, चाहे वह औद्योगिक मजदूर क्यों न हो। मजदूर के हालत जस की तस हैं। मजदूर के पास तन पर पहनने के ढंग से कपड़े तक नहीं हैं। आज के दौर में दो वक्त की रोजी रोटी भी हाथ आना मुश्किल हो रहा है। साथ ही कहा कि मजदूर दिवस का कार्यक्रम मात्र एक औपचारिकता रह गया है। यह हाल तब है जब मजदूरों ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाया है। सारी दुनिया मजदूरों के दम पर ही चल रही है। अमरदीप पाठक ने कहा कि दुनिया में सबसे पहला मजदूर दिवस 1886 में मनाया गया, जिसमें तमाम देशों की ट्रेड यूनियन शामिल हुईं। उसी तर्ज पर भारत में पहली बार मजदूर दिवस एक मई 1923 में चेन्नई में मनाया गया। तभी से मजदूर दिवस की शुरुआत हुई है। इस मौके पर शक्कन एजाज अहमद, शादाब अली, छत्तर सिंह, अशोक कुमार यादव और राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें