फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीएचसी में अनियमितता की शिकायत मुख्यमंत्री से

Sun, 15 Mar 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला सलाहकार सलमात जान ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि स्वार सीएचसी में तैनात रही एक स्टाफ नर्स एक मार्च 2025 से 28 जून 2025 तक मातृत्व अवकाश पर थीं। आरोप है कि इस दौरान कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों से सांठगांठ कर पीएमएसए दिवस के नाम पर 208 लाभार्थियों की गलत सूचना पोर्टल पर भेजी और ई-रूपी वाउचर जनरेट कराए गए। इससे लगभग 88400 रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने की बात सामने आई थी। तत्कालीन सीएमओ ने छह अगस्त 2025 को जारी पत्र में मामले का संज्ञान लेते हुए स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पोर्टल के माध्यम से जानकारी सामने आने के बाद विभाग ने उनसे तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे। भाकियू नेता ने शिकायती पत्र में कहा है कि सात माह बीतने के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें