फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना क्षेत्राधिकार रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट दाखिल करने की शिकायत

Thu, 11 Jun 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद के मझोला निवासी राजेंद्र सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बिना क्षेत्राधिकार रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट दाखिल किए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके भाई नवनीत कुमार, निवासी मुरलीवाला गांव, थाना जसपुर, जिला ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) के खिलाफ उनकी पत्नी मुनेश की ओर से टांडा थाने में मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। शिकायत के अनुसार मुकदमे में घटनास्थल नवनीत के घर को दर्शाया गया था। इसके बावजूद मामला टांडा थाने में दर्ज किया गया और पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया।
राजेंद्र सिंह के अनुसार नवनीत ने 11 मई को कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से वह जेल में है। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। उन्होंने बताया कि नवनीत ने छह मई को आरटीआई के तहत दो बिंदुओं पर सूचना मांगी थी, लेकिन दोनों सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। एसपी को संबोधित पत्र में उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें