स्वार-टांडा के विधायक नवेद मियां के बेटे हमजा मियां और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट करने सपाई पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने नवेद मियां के बेटे और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, नगराध्यक्ष आसिम राजा, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्ड़ू स्वार के मोहम्मद सालिम को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने नवेद मियां के बेटे हमजा मियां व उनके समर्थकें के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
उसमें कहा है कि मोहम्मद आलिम 15 फरवरी को वोटिंग के दौरान स्वार में बूथ संख्या 22 पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरक र बूथ पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद बसपा प्रत्याशी नवेद मियां के पुत्र हमजा मियां और उनके कुछ साथियों के साथ मोहम्मद आलिम और उनके साथ मौजूद लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराने की मांग की है।