रामपुर। नगर पालिका में अगर आप वाहन लेकर कोई शिकायत करने जाएंगे तो आपको पार्किंग शुल्क देना पड़ सकता है। पालिका ने अपने परिसर सहित कई जगह पार्किंग सहित कई चीज के ठेके आमंत्रित किए हैं। सोमवार को इसकी सार्वजनिक नीलामी होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग जलकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित कई कामों के लिए अपने वाहन से आते हैं। पालिका परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए काफी जगह है। फरियादी सहित अन्य लोगों को इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाता है।
लेकिन अप्रैल से पालिका में अपने वाहन लेकर आने वाले फरियादियों को पार्किंग शुल्क देना पड़ सकता है। नगर पालिका ने पालिका परिसर में पार्किंग का ठेका आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, आंबेडकर पार्क की कैंटीन, हड्डी, मुर्दा खाल, बी-अम्मा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पान दरीबा आदि के ठेके सोमवार को खोले जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, कई पार्षद और लोगों ने नगर पालिका परिसर में पार्किंग ठेके का विरोध किया है। रहमत खां ने कहा कि पार्किंग का ठेका होने पर दो पहिया वाहन स्वामियों से शुल्क लिया जाएगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।