फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा शासन में निष्पक्ष तरीके से नहीं होती प्रतियोगी परीक्षाएं

Thu, 22 Feb 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा शासन में निष्पक्ष तरीके से प्रतियोगिता परीक्षाएं नहीं होती हैं। बुधवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ने बैठक में ये बात कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में रामपुर में बसपा का जीत दर्ज करेगी। कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती इस प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रहीं। चार बार के शासनकाल में लाखों नौकरियां दी। कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध पूरी तरह समाप्त था। लेकिन अब अपराध का बोलबाला है। भाजपा शासन में कोई परीक्षा निष्पक्ष नहीं होती है। सरकार में बैठे लोग अपने मातहतों से पहले पर्चा लीक करा दिया जाता है। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी जाती है। इस प्रकार से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह बसपा के साथ आएं, क्योंकि बसपा की सरकार में ही निष्पक्ष सरकारी नौकरियां नौजवानों को मिली थी। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने किसानों के गन्ने का रेट 80 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाया था। इस अवसर पर शहर विधानसभा से प्रत्याशी सदाकत हुसैन, जिला उपाध्यक्ष हबीब, रमेश श्रीवास्तव, शाकिर रजा खान, पहलवान नजमी खान, सुशील सागर, सोनू सागर, हरनंदन सागर, अखिलेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गौतम एवं बाबूराम सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें