फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जन जागरण अभियान में केंद्रीय मंत्री के आवास पर चस्पा किया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के शंकरपुर स्थित आवास पर एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने आवास पर ज्ञापन चस्पा किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रदेव गुप्ता के नेतृत्व में चस्पा किए गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने आज तक सदन में किसानों के लिए आवाज बुलंद क्यों नहीं की। उनकी सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं किया गया। ज्ञापन में किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रदेव गुप्ता के साथ ही शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, मुश्ताक अली, नोमान खां, शारिब अली खां, रमेश प्रभाकर, रामगोपाल सैनी, आदिल मियां, इदरीस अहमद, शकील मंसूरी, अदनान खां, मणि कपूर, आमिर कुरैशी, रहमान अली आदि के हस्ताक्षर और नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें