रामपुर। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सीडीओ गजल भारद्वाज से विभिन्न परियोजनाओं में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने बताया कि इस दौरान उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं के पैनल के सदस्यों से संबंधित निर्देश भी दिए। इसको लेकर उन्हें शिकायत मिली थी। संवाद