रामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिन तक काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने स्टेटमेंट व निरीक्षण का भी बहिष्कार किया।
वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 22 से 24 फरवरी तक वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इस दौरान स्टेटमेंट और निरीक्षण के कार्यों का बहिष्कार होगा, जो सोमवार को भी हुआ। कहा कि जीएसटी को लागू हुए तीन वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है, लेकिन अब तक कर्मचारियों के कैडर का पुनर्गठन नहीं किया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को अब तक लॉग इन आईडी भी नहीं दी गई हैं। सभी कर्मचारियों को अधिकारियों की लॉग इन आईडी पर काम करना पड़ रहा है। कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री शिरोहित सक्सेना समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।