फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण में मददगार हो रहे कॉमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में कॉमन सर्विस सेंटर मददगार साबित हो रहे हैं। अब तक जिले में पांच हजार लोग टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि, निरंतर पंजीकरण का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे जनमानस को भारी क्षति हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण का अभियान चलाकर लोगों को कोरोना मुक्त करने की मुहिम जारी है। कोरोना टीकाकरण के लिए पहले 45 वर्ष से अधिक वाले लोगों का पंजीकरण हो रहा था और एक मई से 18 वर्ष से अधिक के लोगों का भी टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। लेकिन, इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता होती है । भारत सरकार द्वारा ग्रामीण जनमानस की सहायता के लिए ग्रामीण स्तर पर स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा ग्रामीण जनता का टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमें किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्रामीण जनता अपना एवं अपने परिवार का टीकाकरण के लिए नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं एवं टीकाकरण के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित करवा सकते हैं ।
इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक मोहित कुमार ने बताया कि अभी तक जिले में कार्यरत 1200 से अधिक सीएससी सेंटर के माध्यम से लगभग पांच हजार लोगों का टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया जा चुका है, चूंकि अभी तक अधिकतर सेंटर बंद थे। लेकिन, अब शासन द्वारा इन्हें खोलने की अनुमति दे दी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का पंजीकरण टीकाकरण के लिए किया जा सके। साथ ही उन्होंने सभी केंद्र संचालको से अनुरोध किया कि पंजीकरण नि:शुल्क है। अत: कही से कोई रुपये नहीं की शिकायत नहीं आनी चाहिए। केंद्र का संचालन करते समय कोविड गाइडलाइन सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें