फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में फिर छाए बादल, शीत लहर ने ठिठुराया बदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/मिलक। सोमवार को एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली लेकिन, इसका असर नहीं हुआ। बादल छाने के साथ ही सोमवार को तेज सर्द हवाएं भी चलीं, जिन्होंने एक बार फिर मौसम में ठिठुरन और गलन को बढ़ा दिया। मंगलवार को बादल छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन

साल की शुरुआत से साफ मौसम के रंग अब बदलने शुरू हो गए हैं। सोमवार को पूरे दिन अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहे। सुबह और दोपहर के वक्त कुछ-कुछ देर को हल्की धूप निकली लेकिन, धूप में तेजी नहीं थी। धूप में तेजी न होने के कारण और अधिकतर समय बादल छाए रहने के कारण ठंड और गलन का असर मौसम में एक बार फिर बढ़ गया। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन, मौसम साफ न होने के कारण इससे सर्दी का असर कम नहीं हुआ। सोमवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक से सर्द हवाएं चलीं, जिसने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी। आने वाले दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। यानि यह सप्ताह मौसम के हिसाब से नाजुक रहेगा और बारिश-बादलों के बीच सप्ताह भर तक लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मिलक नगर एवं क्षेत्र में धूप निकलते ही कुछ देर में मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों के कारण और सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें