फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ छाई धुंध, मौसम में बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम में एक बार फिर ठिठुरन और गलन काफी बढ़ गई है तो वहीं न्यूनतम तापमान काफी कम बना हुआ है। शनिवार सुबह को घना कोहरा और धुंध छाई रही तो दिन भर तेज सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने की संभावना है तो रविवार को घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

भले ही बारिश थम हो गई हो लेकिन, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का सितम एक बार फिर बढ़ गया है। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार है तो वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्द हवाएं शरीर को सुन्न कर रही हैं तो ठिठुरन और गलन ने हड्डियों को कंपकपा दिया है। मौसम में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ने से आम जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। शनिवार को भी सुबह के वक्त घना कोहरा व धुंध छा गया तो सर्द हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं। दोपहर से आसमान साफ होने के बाद धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन, सूरज ढलते ही ठिठुरन ने लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दीं। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को घना कोहरा छाएगा और तापमान में ओर कमी दर्ज की जाएगी। रविवार-सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें