फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की फुहारों से बढ़ी सर्दी

Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को मौसम का बदला रहा मिजाज।
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार सुबह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और दिन में अंधेरा सा हो गया। कई स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ी। जिससे मौसम में ठंडक और बढ़ गई। 

इस साल मौसम में ठंड का अहसास करीब एक माह पूर्व से ही हो गया है। तापमान में भी काफी अंतर है, पिछले साल तक मौसम में जिस ठंडक का अहसास दिसंबर में होता था, इस साल अक्तूबर अंत से ही उतनी ठंड है। मौसम के इस बदले अंदाज के बीच मंगलवार सुबह मौसम काफी खराब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए और दिन में भी अंधेरा सा हो गया। बादल लगभग पूरे दिन छाए रहे और सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास कई स्थानों पर बारिश की हल्की     फुहारें भी पड़ीं। इसके बाद भी आसमान पूरी तरह साफ नहीं    हुआ। बारिश और बादल से    मौसम में ठंड का अहसास और बढ़ गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें