फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीआईओएस कार्यालय में कोबरा निकलने से कर्मचारियों में दहशत

Tue, 14 Jul 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीआईओएस कार्यालय सोमवार सुबह खुलते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारी जैसे ही अपने कमरों में पहुंचे, कार्यालय के भीतर फन फैलाए बैठे कोबरा पर नजर पड़ते ही दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए और कामकाज भी प्रभावित हो गया। सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्प विशेषज्ञ एसबी सिंह ने सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू पूरा होने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और कार्यालय का कामकाज दोबारा शुरू हो गया।
डीएफओ प्रणव जैन ने कहा, बरसात के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में इमारतों और घरों में पहुंच जाते हैं। लोगों को सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करना चाहिए। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन

डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने कहा, कार्यालय में कोबरा दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग को बुलाया गया था। टीम ने समय रहते सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर स्थिति सामान्य कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें