फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो घंटे कक्ष से गायब रहे सीएमएस, सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों की लगी रही लाइन

Wed, 28 Jan 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस के हस्ताक्षर के बिना जिला अस्पताल में नहीं होता सीटी स्कैन, परेशान रहे मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी
रामपुर। सीएमएस के नियमों के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दो दिन छुट्टी के बाद जब अस्पताल खुला तो सीएमएस से सीटी स्कैन के पर्चे पर हस्ताक्षर कराने के लिए लंबी लाइनें लग गई। सीएमएस के न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि डेढ़ घंटे बाद सीएमएस पहुंचे और उन्होंने हस्ताक्षर किए, तब मरीजों के सीटी स्कैन हुए।
दो दिन के अवकाश के बाद खुली ओपीडी में 946 मरीजों ने इलाज के लिए पर्चा बनवाया। कई घंटे लाइनों में लगकर पर्चा बनवाया। जब डॉक्टरों ने कई मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए पर्चे में लिखकर दिया तो सीएमएस के आदेश आगे आ गए।
विज्ञापन

सीएमएस ने अपने बिना हस्ताक्षर के सिटी स्कैन करने के लिए तकनीशियन से मना किया है। इस कारण लोग सीएमस के कक्ष के आगे लाइन लगाकर खड़े रहे। सीएमएस अपने कक्ष से गायब थे। डेढ़ घंटे बाद सीएमएस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हस्ताक्षर करे और मरीजों के सीटी स्कैन हुए। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि वह अस्पताल के निरीक्षण पर थे।
-

पर्चा काउंटर में इंटरनेट ठप, हाथ से बने पर्चे

रामपुर। जिला अस्पताल में इस समय मरीजों को किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। छुट्टी के बाद खुली ओपीडी में परामर्श के लिए मरीज सुबह से पर्चा काउंटर लाइनों में लगे रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद काउंटर पर तैनात कर्मचारियों ने हाथ से पर्चे बनाकर मरीजों को कुछ हद तक राहत दी। संवाद

-

खांसी, जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज
रामपुर। जिला अस्पताल में ओपीडी के साथ पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे कक्षों के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइनें देखी गईं। कुछ मरीज कम पानी पीने के कारण पथरी के दर्द से परेशान नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि दिन में धूप और सुबह-रात की ठंड के कारण इस मौसम में खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

-
ओपीडी में इस समय सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और पथरी दर्द के आ रहे हैं, जिन्हें उपचार के साथ अधिक पानी का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। -डॉ. दशरथ सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें