फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वागत की तैयारियां मुकम्मल, अब सीएम का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितंबर को रामपुर आएंगे। पार्टी के साथ-साथ जिला प्रशासन ने उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। इस मौके पर सीएम रामपुर को 72.14 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम 64.51 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 7.62 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को ज नसभा स्थल पर जिन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उसमें मिलक में पीलाखार नदी पर ऐमी-कल्याणपुर मार्ग पर एप्रोच मार्ग, मनौना-पदपुरी मार्ग पर भाखड़ा नदी सेतु एप्रोच मार्ग, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना मथुरापुर, राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा और अशोक नगर में छात्रावास निर्माण कार्य, टांडा में अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन, रामपुर में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के आवासीय, अनवासीय भवनों का निर्माण और प्रशासनिक भवन, मिलक में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र के आवासीय, अनवासीय भवनों का निर्माण और प्रशासनिक भवन, बिलासपुर में गुरुद्वारा छठीं पातशाही नवाबगंज का पर्यटन विकास, शाहबाद में लक्खी बाग प्राचीन मंदिर का पर्यटन विकास, भमरौआ मंदिर का पर्यटन विकास, बलखेड़ा से भोलापुर मार्ग का नव निर्माण, गुलाबपुर से मंगतपुर का मजरा मार्ग का नव निर्माण और रामपुर स्वार मार्ग से धनौरी मार्ग का सुदृढ़िकरण शामिल है।
सीएम जिला अस्पताल परिसर में कंप्रहेसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट के निर्माण, धावनी हसनपुर मुंडिया कलां रोड से ब्लॉक बाउंड्री तक वाया दनकरी मार्ग का निर्माण और कूप मार्ग का निर्माण की तीन परियोजनाओं शिलान्यास करेंगे। इन तीनों परियोजनाओं पर 7.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें