फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नौ अप्रैल को रठौंडा में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को रठौंडा मैदान में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में चुनाव कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें राज्यमंत्री ने कहा कि नौ अप्रैल को रठौंडा मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित करने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएं। बैठक में पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, नगर मंडल अध्यक्ष चेतन पारुथी, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मधुबाला गुगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें