फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई बंद मिलों को चालू करने की आवाज

Mon, 02 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मेलन में व्यापारी नेता। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मेलन में व्यापारियों ने एक सुर में जिले में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जाहिर की। कहा कि गरीबी व बेरोजगारी से लड़ने के लिए रामपुर की बंद औद्योगिक इकाइयों, खासतौर से चीनी मिल को चालू किया जाए। कहा कि बंद मिलों को चालू होने से ही तरक्की होगी।

बमनपुरी स्थित बाबर खां के भट्टे पर हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि जिले में बेरोजगारी, गरीबी और आर्थिक बदहाली बढ़ रही है जो कि चिंता का विषय है। कहा कि इस बदहाली को दूर करने के लिए औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू किया जाना चाहिए या फिर नई इकाइयों को चालू किया जाए। उन्होंने आयकर के संबंध में आ रही दिक्कतों के बारे में चरचा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि व्यापारी लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने से लोगों में आक्रोश है। कहा कि व्यापारी संघर्ष करें। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शकील शमसी, शारिक इकबाल, मोहसिन खां, मोहम्मद आमिर, आमिर खां, इमरान सलीम, प्रवीण कुमार, अतहर खां, प्रवीन कुमार, शाहिद शमसी, बिलाल शमसी, अरविंद गुप्ता, मंजीत सिंह, मोहन अरोड़ा, फारुख, नासिर खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें