फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पॉपुलर के पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पॉपुलर के पेड़ काटने को लेकर शुक्रवार सुबह दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया। महिलाओं और एक किशोरी समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरें लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर में एजाजुल नबी के खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ों के ऊपर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। हादसे से बचने के लिए ग्राम प्रधान ने पेड़ कटवाने को कहा था। इसी बात पर विवाद हिंसक हो गया।
एक पक्ष का आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे इरफान अली पर कब्रिस्तान के पास हमला हुआ। उन पर फायरिंग और धारदार हथियारों से वार किए गए। शोर सुनकर पहुंचे भाई आसिफ, मुजाहिद और इमरान अली के साथ भी मारपीट की गई, इसमें वे भी घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष का आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए। महिलाओं के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर प्रथम पक्ष ने मारपीट की। इसमें आले हसन, जुबैर, एजाजुल नबी, अब्दुल रहमान, फैसल, अब्दुल कलाम, किशोरी गौसिया और नजरूम घायल हुए।
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि पेड़ कटवाने के विवाद में घटना हुई है। दोनों पक्षों की तहरीरों पर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच में गोली चलने की सूचना नहीं है। आपस में लाठी-डंडे चले हैं। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें