फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज डे: रामपुर के डीएम को प्रधानमंत्री के हाथों मिला सम्मान

Fri, 21 Apr 2023 01:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

सिविल सर्विसेज डे पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में सिविल सर्विसेज डे पर लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को सम्मानित किया। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ मार्च, 2021 से रामपुर के जिलाधिकारी हैं। रविंद्र ने पीएम के सुपोषित भारत विजन से प्रेरणा लेकर जिले में नवाचार की पहल करते हुए संवर्धन-सुपोषित रामपुर नाम से अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत स्थानीय कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) के साथ समन्वय कर बच्चों व महिलाओं के लिए पौष्टिक तत्वों से युक्त आहार पोषण किट तैयार कराकर वितरण कराया गया। पिछले दो वर्ष में इस अभियान के तहत 5000 से अधिक बच्चों, खून की कमी वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं और कुपोषित किशोरियों को सुपोषित किया गया। रविंद्र की इस पहल के नोवेशन-डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। इस पहल से पोषण किट के जरिए जहां किसानों की आय में वृद्धि हुई, वहीं लोगों को कुपोषण के दंश से छुटकारा दिलाने में कामयाबी मिली।

रविंद्र कुमार मादड़ की पहल
  • 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के मद्देनजर रामपुर में खुली प्रदेश की पहली मिलेट्स शॉप।-रामपुर कृषक उत्पादक संगठन को प्रोत्साहन। इस एफपीओ ने सोलर कोल्ड स्टोरेज, साइलो की स्थापना, कुपोषण दूर करने के लिए पोषण किट का निर्माण व वितरण किया।
  • मिशन मुस्कान के तहत चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड स्थापित किया। इसमें स्वैच्छिक दान प्राप्त किया जाता है। इस पहल से अब तक 54 लाभार्थियों का इलाज, 857 का पोषण प्रबंधन और दिव्यांगता से ग्रस्त 47 बच्चों की सर्जरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें