फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की वजह से शहर की बिजली व्यवस्था चौपट

विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को तेज बारिश में छाता लगाकर ई रिक्शा में गुजरती महिला।फोटो-संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। लोकल फाल्टों के साथ ही हाईटेंशन लाइनों में खूब फाल्ट हुए। जिस वजह से पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान बिजली न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से हर रोज बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश की वजह से बिजली लाइनों में फाल्ट होने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार की ही बात की जाए तो सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। इस दौरान लोकल फाल्टों से लेकर हाईटेंशन लाइनों में खूब फाल्ट हुए, जिस कारण शहर के अधिकांश इलाकों की विद्युतापूर्ति बाधित रही। अजीतपुर, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, डूंगरपुर, नवाब गेट, रजा इंटर कॉलेज समेत शहर के कई इलाकों में पूरे दिन बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। दस से पंद्रह मिनट के लिए लाइट आती और फिर चली जाती है। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी अधिक खराब थे, जहां शाहबाद, मिलक, धमोरा, स्वार, टांडा समेत कई इलाकों में बिजली पूरे दिन गुल रही। ऐसे में बिजली न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जहां-जहां से शिकायतें आती गईं, वहां वहां की सप्लाई ठीक कराने का कार्य पूरे दिन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें