रामपुर। रंगोत्सव के एक दिन पहले सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने होली का त्योहार मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं।पर्वतीय जन चेतना समिति के महासचिव पुरनचंद्र जोशी के ज्वाला नगर स्थित आवास पर होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने होली के गीत गाकर होली खेली। जबकि पुरुषों ने महिलाओं की ओर अबीर गुलाल फेंक कर होली के गीत गाए और एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक किशन सिंह बिष्ट, हेमंत जोशी, जगत सिंह बोरा, प्रवीण जोशी आदि रहे।
लायंस क्लब रामपुर एलीट ने पटवाई रोड स्थित वाटिका रिसोर्ट में धूमधाम के साथ होली मनाई। क्लब के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने पूल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने परिवार के साथ खूब आनंद उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है। सभी खूब मस्ती के साथ होली मनाते हैं। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रधान जितेंद्र कुमार आदि रहे।
कुमारतनय वैश्य यूथ क्लब ने होली का त्योहार धूमधाम से होटल रेडियस पार्क में मनाया। अध्यक्ष सुनीत गुप्ता ने कहा कि होली पर्व मौज मस्ती और उमंग से भरा त्योहार है। कार्यक्रम की शुरुआत सभी को गुलाल लगाकर की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होली स्पेशल गेम तंबोला, कपल अंताक्षरी, पासिंग दा पार्सल, गेम आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक राहुल गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, सुनीत गुप्ता, सुनीता गुप्ता आदि रहे।
भारत विकास परिषद ने होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने होली गीत और कविताएं गाकर सभी का मन मोह लिया। शनिवार को देर रात उत्सव पैलेस में शाखा के 50 से ज्यादा युवा सदस्यों ने बृज की होली मनाई। इस दौरान सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत और दीप प्रजवल्लन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने होली गीत और कविताएं गाकर सबका मन मोह लिया तो वहीं सभी सदस्यों ने होली थीम पर गेम्स खेलकर आनंद लिया। शाखा के सचिव सीए सजल अग्रवाल, नेहा मित्तल, मीनू गुप्ता, शिखा, आशी अग्रवाल, शिवांगी, शिवानी आदि रहीं।