फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे ने उड़ा दी युवक की गर्दन, मौत 

Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से हुई युवक की मौत के बाद बिलखते अनस के पिता। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 चाइनीज मांझे में फंसकर गर्दन कटने से स्कूटी सवार रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत हो गई। जबकि स्कूटी में पीछे उठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे सेंटमैरी स्कूल के सामने हुआ। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान निवासी अशरफ का रेडीमेड कपड़ों का काम है। उनके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा अनस शमसी (22) मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त फैज के साथ आइसक्रीम खाने के लिए स्कूटी से सिविल लाइंस आया था। करीब 10.30 बजे घर लौटते वक्त सेंटमैरी स्कूल के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गर्दन बुरी तरह से कट जाने के कारण अनस वहीं पर गिर गया। जबकि उसका दोस्त फैज का गाल कट गया। घायल दोस्त ने मामले की जानकारी अनस के परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग मौके पर आ गए। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता तो उसके शव को देखकर बेहोश हो गए। जैसे ही हादसे की जानकारी शहर में   फैली भारी भीड़ अनस के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह बाद था अनस का निकाह ः अनस का पास के ही मोहल्ले में रहनी वाली युवती से रिश्ता तय हो गया था। चार माह बाद उसकी शादी होने वाली थी। मौत के बाद युवती के परिवार के लोग भी वहां पर आ गए। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें