फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गांव में चलाया सफाई अभियान, बड़ों को दिखाया आईना

विज्ञापन
निरमंड खंड के गागनी गांव में बच्चे सफाई अभियान के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
गांव में बच्चों ने चलाया सफाई अभियान, बड़ों को दिखाया आईना
विज्ञापन

निरंमड के गागनी गांव में नौनिहालों ने संवारे रास्ते, नालियां और पेयजल स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। विकासखंड निरमंड की ग्राम पंचायत कोट के गागनी गांव में बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया वहीं लोगों को आईना भी दिखाया कि किस तरह से स्वच्छता अपनाकर ही हम अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रख सकते हैं। बच्चों ने अभियान के दौरान गांव के रास्ते, निकासी नालियों और पेयजल स्रोतों की की सफाई की। उन्होंने गांव में फैले कचरे का साफ भी साफ किया।
विज्ञापन

सपना कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में स्वच्छ की मुहिम चलाई है। इसमें गांधी के अधूरे सपने को साकार करना हम सब देशवासियों का दायित्व बनता है। बच्चों की इस पहल को देखकर गांव के लोग भी दंग रह गए। गांव की सपना कुमारी, सानिया, समीर, शीतल कुमारी, श्रेया कुमारी, सुजल, सुंदरी देवी और आशु ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें