शाहबाद गेट पर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती बच्चे को रेफर किए जाने पर गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई। सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस आ गई। बच्चे को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जुठिया निवासी गोपी का सात माह का बच्चा रोहन कई दिन से बीमार चल रहा था। परिजनों ने उसे बुधवार को शाहबाद गेट स्थित एक िनजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया था। शुक्रवार की सुबह बच्चे की हालत बिगड़ जाने पर यहां के स्टाफ ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह बात सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उसके बाद उन्होंने स्टाफ पर इलाज लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्टाफ के विरोध करने पर उनको भी पीट दिया।
बाद में सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। इसके बाद बच्चे परिजन उसे एक नर्सिंग होम ले गए, वहां से भी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय बच्चे की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का आरोप है कि क्लीनिक के स्टाफ के लोगों ने उसे तीन इंजेक्शन लगा दिए