फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर के बाद कार पेड़ से टकराई, तीन माह की बच्ची की मौत, दंपती घायल

सार

टांडा-बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे रेत से भरे डंपर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी।बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस चौकी मसवासी अंतर्गत मिलक नौखरीद गांव निवासी हनीफ पुत्र शफी अहमद की ससुराल जनपद मुरादाबाद के रामपुर दोराहा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसवासी (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे रेत से भरे डंपर चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। बाद में बेकाबू होकर कार पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई जिसमें दंपती और उनकी तीन माह की बेटी घायल हो गए। बेटी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी मसवासी अंतर्गत मिलक नौखरीद गांव निवासी हनीफ पुत्र शफी अहमद की ससुराल जनपद मुरादाबाद के रामपुर दोराहा की है। वह अपनी कार से ससुराल गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह वापस आ रहे थे कि सुबह लगभग नौ बजे स्वार क्षेत्र के मुंशीगंज गांव के निकट पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे रेत से लदे डंपर चालक ने दंपती की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बेकाबू हो गई और पेड़ से टकराने के बाद खंती में पलट गई। दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई जिसे सुनकार आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल हनीफ, उसकी पत्नी संजीदा और 3 माह की बेटी मन्नत को घायल अवस्था में बाहर निकाला। इस दौरान चालक डंपर लेकर फरार हो चुका था। घायलों में बेटी मन्नत की हालत गंभीर थी जिसके चलते लोगों की मदद से उसे उत्तराखंड के बाजपुर सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने मन्नत को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बाजपुर पुलिस सीएचसी आ गई। उसने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर के अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें