फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराया कैंटर, एक बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, मृत बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के बबराला गांव से राजवीर ट्रैक्टर ट्रॉली से भात की रस्म निभाने के लिए शहजादनगर थानाक्षेत्र के ग्राम हरदीपुर अपनी बहन के यहां आया था। सोमवार को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वापस जा रहा था। सोमवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर कोसी पुल के पास पहुंची तो सामने से आते कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गई और चीख पुकार मच गई। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में बबराला गांव के नन्हे की नौ साल की बेटी राधा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, 17 घायलों को घायलों जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उपचार कराने के बाद घायल अपने घर चले गए। उपनिरीक्षक हारून खां ने बताया कि हादसे में बबराला निवासी सिंटू, शिवम, लीलावती, नन्हें, राजवीर, मनोज, नीरज, सपना, सुरेन्द्र, अरूण, आशा, निधि, मनीषा, शिवानी, कमेसरी, राहुल एवं भगवान देई शामिल हैं। कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस दुर्गा सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आ गई है, जिसके आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें