फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्काउट-गाइड में छाया राजकीय जुल्फिकार कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारत स्काउट एंड गाइड की रैली का शनिवार को तीसरे दिन धूमधाम से समापन हो गया। फिजिकल कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मिल्टन स्कूल बिलासपुर के बैंड ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज रामपुर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कन्या इंटर कॉलेज खरीकुआं, उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर, रेशम प्यारी कन्या इंटर कॉलेज मिलक, सनवे स्कूल रामपुर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने स्काउट-गाइड की टोलियां के द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया।
इसके बाद प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें स्काउट वर्ग में तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज पटवाई, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर बंजरिया, कंपोजिट विद्यालय नरखेड़ा द्वितीय स्थान पर, चौधरी जमना दास इंटर कॉलेज माठ खेड़ा स्वार, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज रामपुर प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालपुर कलां, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा, सन स्कूल रामपुर, जैन इंटर कॉलेज रामपुर, सनवें स्कूल रामपुर रहा।
विज्ञापन

गाइड वर्ग में तृतीय स्थान पर कन्या इंटर कॉलेज खाराकुआं रामपुर, कंपोजिट विद्यालय मिलक, द्वितीय स्थान पर राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर, सनवे स्कूल रामपुर, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर बंजरिया, पोस्ट माध्यमिक विद्यालय लालपुर माध्यमिक विद्यालय लालपुर कलां रहे। जबकि प्रथम स्थान पर राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज रामपुर, राम प्रसाद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, आदर्श कृषक इंटर कॉलेज किरा, कंपोजिट स्कूल नरपत नगर स्वार रहा।
प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी और उनके विद्यालयों को ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य आयुक्त बलराम सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक रामपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर और मुख्य आयुक्त बलराम सिंह ने किया l कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष गन्ना समिति बिलासपुर सुखविंदर सिंह ढिल्लों, वीर खालसा सेवा समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह, कपिल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें