पटवाई (रामपुर)। विदेश भेजने के नाम पर मजदूर से धोखाधड़ी करके के लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पटवाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के पलपुरा गांव निवासी विकास कुमार ने कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि वह तीन साल से हरियाणा के खरक कला गांव में रहकर मजदूरी करता था। इसी बीच वहां उसकी जान-पहचान कुलदीप से हो गई थी। उसने विदेश भेजवाने की बात कही। उसने पेपर बनवाने के लिए एक लाख तीस हजार रुपये खर्च किए। उसके बाद बारी-बारी से कई बार पैसे देता रहा। विदेश न जाने पर उसे अपने रुपये वापस मांगे तो पता चला कि यह लोग भोले-भाले लोगो से फायदा उठाकर ठगी करते हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने व पुलिस अधीक्षक से भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। मजबूरन पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हरियाणा के जिला भिवानी के खरक कला गांव निवासी कुलदीप और रतीपाल के साथ ही दिल्ली के नवादा रोड़ निवासी रियाद खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।