रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक सर्राफ की दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब दस लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर रही है।
मछली बाजार निवासी बाबुल मलिक की जामा मस्जिद के पास आभूषण तैयार करने की दुकान है। वह आसपास के आभूषण दुकानदार के आभूषण तैयार करते है। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर गए थे। लेकिन, शनिवार सुबह वापस आने पर दुकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। दुकान स्वामी के अनुसार उनके पास आभूषण के आर्डर आए थे। जिनको तैयार कर रखा गया था। करीब दस लाख से अधिक रुपए की चोरी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।