फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी का अधिकारी बताकर एयर ट्रैवलर को ठगा

Thu, 05 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक व्यक्ति ने जौहर यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक अधिकारी बनकर एक ट्रैवलर को फोन किया। साथ ही फोन एवं मेल के जरिये देश एवं विदेश के लिए कई हवाई टिकट बुक करा लिये।

बड़ी यूनिवर्सिटी के अधिकारी के नाम पर झांसे में आए ट्रैवलर ने भी बिना जांच पड़ताल के धड़ाधड़ टिकट बुक किये। टिकट बुक कराने वाले ने रुपये देने के लिए ट्रैवलर को यूनिवर्सिटी बुलाया, जहां पहुंचकर उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया। यूनिवर्सिटी में उस नाम का अधिकारी तो दूर कोई कर्मचारी भी नहीं है। ठगी के शिकार ट्रैवलर ने शहर कोतवाली में ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुरर्म वाली ज्यारत निवासी जमाल अहमद का कहना है कि वह ट्रैवेलिंग एजेंट है। ग्लोबल ट्रैवल्स नाम से घर के पास आफिस है। 2 मई को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जौहर यूनिवर्सिटी  से  संपर्क आधिकारी रफत खान बताया। उसको विश्वास में लेकर चार एयर टिकट लखनऊ से सऊदी अरब के बुक कराये।
विज्ञापन


नौ टिकट लखनऊ से बंगलुरू के बुक कराए। उसने विश्वास में आकर सवा तीन लाख रुपये के यह टिकट बुक कर दिए। जब वह रुपया लेने यूनिवर्सिटी पहुंचा तो पता चला कि इस नाम का कोई भी आदमी वहां कार्यरत नहीं है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं विदेश वाले चार टिकट का उपयोग भी हो चुका था, जबकि नौ टिकट उसने कैंसिल करा दिये। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें