रामपुर में सिविल लाइंस क्षेत्र में छेड़खानी के बाद मौके पर पुलिस।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर लोगों ने मनचले युवक को दबोच लिया और जमकर धुनाई कर डाली और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राम रहीम पुल के पास स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई, जिसकी शिकायत परिवार के लोगों से की गई। परिवार के लोगों ने सोमवार को स्कूल से लौटते वक्त छेड़खानी करने वाले युवक को दबोच लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी, जिससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने मारपीट कर मनचले युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि उक्त युवक कई दिन से छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहा था, जिसकी शिकायत छात्रा ने की तो परिवार के लोगों ने उक्त युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।