फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के बाबू को जारी किया आरोप पत्र, करीब डेढ़ माह पूर्व हुए थे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। काम में लापरवाही बरतने पर नगर पालिका के एक बाबू को आरोप पत्र जारी किया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा यह आरोप पत्र जारी किया गया है। जिस बाबू को आरोप पत्र जारी किया गया है उन्हें करीब डेढ़ माह पूर्व ओवरहैड टैंकों की सफाई न कराने एवं पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही बरतने एवं जानबूझकर काम में देरी करने की वजह से निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका के वाटर वर्क्स विभाग में तैनात बाबू मंजूर अली नकवी पालिका चेयरमैन के स्टेनो थे। पालिका चेयरमैन के स्टोनो होने के कारण नगर पालिका में उनकी स्थिति मजबूत थी। इस दौरान वो कार्य में लापरवाही के आरोप में घिर गए। पिछले दिनों शहर के ओवरहैड टैंकों की सफाई कराने लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कई बार कहा, लेकिन बाबू ने फाइल तैयार नहीं की। इस कारण ओवरहैड टैंकों की सफाई नहीं हो सकी। कई जगह पाइप लाइन के काम में भी ढिलाई बरती गई। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अन्य कामकाज को लेकर भी बाबू कतई गंभीर नहीं थे, जिसके बाद उन्हें 22 मई को निलंबित कर दिया गया था। अब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा ने उन्हें आरोप पत्र भी जारी कर दिया है। इस आरोप पत्र में लगाए गए आरोपों को लेकर बिंदुवार जबाव मांगा गया है। अधिशासी अध िकारी डॉ. इंदूशेखर मिश्रा ने बताया कि बाबू के लापरवाह पूर्ण रवैये की वजह से कई काम लटके हुए थे। उनकी इसी सुस्ती एवं जानबूझकर कामकाज को प्रभावित करने की वजह से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें