फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम, जयाप्रदा के मामले में पुलिस ने फाइल की चार्जशीट

Sat, 27 Jul 2019 01:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खान पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आजम खान की इस टिप्पणी को लेकर खासा बवाल मचा था।

विज्ञापन


इसको लेकर उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग ने भी कार्रवाई करते हुए आजम खान पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था।

लोकसभा के चुनाव के दौरान शाहबाद में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आजम खान ने जयाप्रदा का नाम लिए बिना आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

इसको लेकर उनके खिलाफ शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शाहबाद पुलिस ने अब इस मामले में कोर्ट में आजम खान के लिए चार्जशीट दायर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें