फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने नहीं, बल्कि भाजपा ने दिया पिछड़ों को सम्मान : घनश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बरेली-रामपुर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य घनश्याम सिंह लोधी रविवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़ों का सम्मान नहीं किया, बल्कि भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। वह रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हुए। उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल पिछड़ों के बड़े नेता कल्याण सिंह का निधन हुआ था। लेकिन, सपा अध्यक्ष दस कदम दूर जाकर शोक संवेदना तक व्यक्त नहीं कर सके थे। जबकि, भाजपा की सरकार ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर उन्हें अंतिम विदाई दी थी। यह तो सिर्फ बानगीभर है, बल्कि सपा में कई कार्य पिछड़ों के विरोध में किए गए हैं।
गौरतलब है कि एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को सपा सांसद आजम खां का करीबी माना जाता है और सपा सरकार में एमएलसी के चुनाव में उनका सिंबल तक हेलीकॉप्टर से आया था। ऐसे में एमएलसी का भाजपा में जाना सपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें