फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विज्ञान प्रदर्शनी में चमरौआ ब्लॉक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत माॅडल मांटेसरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी हुई। जिसमें ब्लॉक चमराैआ प्रथम व कस्तूरबा गांधी विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को धनराशि के साथ पुरस्कृत किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन ने प्रदर्शनी की शुरुआत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रतियोगिता में लगे हुए सभी स्टॉल का अवलोकन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। विज्ञान प्रदर्शनी में ब्लॉक चमराैआ में प्रथम पुरस्कार शिवम और अभिषेक दिया गया। द्वितीय पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चमरौआ की अदीबा को दिया गया। जबकि तृतीय पुरस्कार सैदनगर स्थित स्कूल के अंकित को दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7500 रुपये की धनराशि और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5000 की धनराशि के साथ प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न दिया गया। इसके अलावा जिन बच्चों ने 4 से 10 स्थान तक प्राप्त किया था। उनको 2500 रुपये की नकद धनराशि, प्रशस्तिपत्र दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक किट दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से श्याम रस्तोगी, सावेज, लतीफ, भूरा सिंह की मौजूद रहे। सीनियर प्रवक्ता डाइट अशोक कुमार ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अहमदनगर जागीर के बच्चों द्वारा वैज्ञानिक आइंस्टीन ट्रांसफार्मर और रोबोट आदि की भूमिका का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यालय की शिक्षिका वेलेंटिना विक्टर और प्रीति का सहयोग रहा। कार्यक्रम के संचालन डीआर सरफराज अहमद ने किया। जिला समन्वयक अंकित सक्सेना ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक द्वारा चयनित बच्चों को जनपद स्तर पर किया गया। जिनके चयनित सर्वश्रेष्ठ बच्चों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें