रामपुर। हाईवे पर जगह-जगह वाहन खड़े करने पर यातायात पुलिस ने 80 वाहनों के चालान किए हैं। इस दौरान यातायात पुलिस ने आठ हजार का जुर्माना भी वसूला है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाया है। इसमें हाईवे पर जगह-जगह बसें खड़ी करके सवारियां भरने पर रोडवेज-प्राइवेट बसों और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले चालकों पर सख्ती की गई है। इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को रोडवेज बसों को निर्धारित बस स्टॉप से ही सवारी बैठाने-उतारने के लिए एआरएम ने चालकों को निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी बस चालक सुधरे नहीं। सोमवार को पूरे दिन यातायात पुलिस सक्रिय रही। पुलिस ने 80 वाहनों के चालान काटे और आठ हजार का जुर्माना वसूला। यातयात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि 80 चालान किए हैं। इसमें 40 रोडवेज बसें हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर सख्ती की जाएगी। संवाद