फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चाचा चौधरी व साबू करेंगे अपराध के प्रति सतर्क

विज्ञापन
पुलिस द्वारा तैयार की गई कामिक्स को दिखाती महिला पुलिस कर्मी:फोटो पुलिस
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर पुलिस ने अपराधियों व अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चाचा चौधरी, साबू और पिंकी जैसे पात्रों की कॉमिक्स जारी की है। एसपी ने विमोचन किया। स्कूली बच्चों को यह मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन

चाचा चौधरी, साबू, पिंकी जैसे पात्रों ने लोगों को बचपन में खूब आकर्षित किया था। उनकी कॉमिक्स आज भी लोगों की जुबां पर हैं। अब इन्हीं पात्रों को अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
मिशन शक्ति अभियान के तहत रामपुर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए चाचा चौधरी, साबू व पिंकी की कॉमिक्स तैयार की है,जिसका विमोचन एसपी विद्या सागर मिश्र ने किया। एसपी के मुताबिक कॉमिक्स में विभिन्न प्रकार के महिला एवं शिशु संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उनसे बचाव की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉमिक्स का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर सीओ ट्रेनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें