फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीबीएसई के मुख्य विषयों की परीक्षाएं आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की मुख्य विषयों की परीक्षा सोमवार से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 13 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में छह हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीबीएसई की परीक्षा यूं तो 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रामपुर में सोमवार को मुख्य विषयों की पहली परीक्षा होगी। सीबीएसई की 10वीं और 12 वीं की परीक्षा के लिए पहली बार स्वार में लीड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि बिलासपुर के मिल्टन पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, इसमें 10वीं में 3500 और 12वीं में 2500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन




इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

-ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयावती मोदी अकादमी, केंद्रीय विद्यालय, सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट एंतोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल, लीड इंटरनेशनल स्कूल स्वार, आरएएन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, ब्रहमदत्ता स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल बिलासपुर, न्यू ऐज पब्लिक स्कूल बिलासपुर।

-

दसवीं में कुल परीक्षार्थी-3500
इंटर-2500

-

-सीबीएसई के मुख्य विषयों की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों में विस्तार से तैयारियां की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के पूरे इंतजाम किए गए हैं। - नीरज तिवारी, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन




मोहित सक्सेना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें