फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रांसफार्मर तेज धमाके  के साथ फुंके

Wed, 03 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मसवासी/ रामपुर
विज्ञापन
बिजारखाता में जलता ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र के बिजारखाता में दोनों ट्रांसफार्मर  तेज धमाके के साथ फुंक गए। दोनों से घंटों लपटें उठती रहीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । 

कंट्रोल रूम से मैसेज मिलते ही पुलिस भी मौक़े पर पहुंच गई। ट्रांसफॉर्मरों में उठी लपटों से लोग दहशतजदा हो गए। स्वार बाजपुर मार्ग पर भी आधा घंटे यातायात भी बाधित रहा। पूरे  गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सोमवार की शाम जैसे ही 100  के बी ए का ट्रांसफॉर्मर फुंका और उसके जंपरों में आग लगी  आग ने बराबर रखे 250  के बी ए के ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


किसी अनहोनी घटना को लेकर ग्रामीणों में भय हो गया। आग की बढ़ती लपटें देख कर स्वार बाजपुर मार्ग पर भी आवागमन थम गया। लाइन मेन हरकेश सिंह ने मामले की सूचना बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को दी। दोनों ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसफॉर्मरों के  फुंकने से गांव में अँधेरा छा गया।  बिजली संकट से ग्रामीणों को भीषण  गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दुकानदार  तौफीक अहमद  प्रेम सिंह संजय सिंह  राजू वर्मा फजले अहमद मोहम्मद आलिम सुशील कुमार मनसव अली मोहम्मद इरफ़ान इकरार डॉ इक़बाल       हुसैन नासिर अली  सतेंद्र कुमार   जैन  पवन कुमार चंद्रा शिव कुमार  आदि  ने अवर अभियंता से       फुंका ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें