लेदर जैकेट की दुकान में लगी आग
-फोटो--
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लेदर जैकेट की दुकान से आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मियाें ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के नालापार निवासी आकिब मियां की लेदर जैकेट की दुकान माला रोड पर है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच रात करीब 11 बजे उनकी दुकान से आग की लपटें उठती देख पास के ही दुकानदार ने आकिब मियां को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लेदर की जैकेट की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से नुकसान की कोई जानकारी पीड़ित ने नहीं दी है। अग्निशमन अधिकारी मुकेश मित्तल ने बताया कि दमकल विभाग को रात 11:17 बजे सूचना मिली थी। करीब आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है।