फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के दौरान बैंक मैनेजर के घर में लगी आग

सार

शहर के स्टेट बैंक कालोनी में बुधवार रात बैंक मैनेजर के घर में आग लग गई।विजयादशमी के पर्व पर उनके घर में पूजा चल रही थी जिसमें उनकी पत्नी काजल और मां विनीता शामिल थीं।दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर गई और अपने संसाधनों से आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
रामपुर की स्टेट बैंक कॉलोनी में घर में आग लगने के दौरान लोगों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। शहर के स्टेट बैंक कालोनी में बुधवार रात बैंक मैनेजर के घर में आग लग गई। घर के सदस्य विजयादशमी पर पूजा कर रहे थे, इस बीच धूप बत्ती से किसी तरह बिस्तर में आग लगी और पल भर में आग ने कमरे और बरामदे को अपनी आगोश मेें ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर गई और आग को बुझाया लेकिन तब तक घर गृहस्थी का काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक कालोनी निवासी सिद्धार्थ सक्सेना बिजनौर में पीएनबी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। विजयादशमी के पर्व पर उनके घर में पूजा चल रही थी जिसमें उनकी पत्नी काजल और मां विनीता शामिल थीं। इस बीच धूपबत्ती की चिंगारी से पास में रखे बिस्तर में आग लग गई और किसी को पता नहीं चला। कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कमरे, बरामदे में आग फैल गई। आग से कमरे के पर्दे, दरवाजे जल गए और घर के सदस्यों ने बाहर निकलकर फोन से दमकल विभाग को सूचना दे दी। इस दौरान कालोनी में अफरातफरी मची रही। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर गई और अपने संसाधनों से आग को बुझा दिया। आग लगने से मैनेजर के घर में रखा सामान, नकदी साहित तकरीबन दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें