फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी कागजात से बनवाया जाति प्रमाणपत्र, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, लेखपाल के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (रामपुर)। तहसील से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में सुमित ने स्वयं को ग्राम सेडू का मझरा, तहसील टांडा का निवासी बताते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन किया था। आवेदन में लगाए गए आधार कार्ड और ग्राम प्रधान के प्रमाण पत्र बाद में फर्जी पाए गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि सुमित इस गांव का निवासी नहीं है और ग्राम प्रधान ने ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि सुमित ने जनसेवा केंद्र प्रभारी फहीम अहमद और रिजवान खां के साथ मिलकर फर्जी मोहर और हस्ताक्षर तैयार कराए तथा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 21 अप्रैल 2022 को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। बाद में इस प्रमाणपत्र का दुरुपयोग भी किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम रामनगर, काशीपुर (उत्तराखंड) निवासी प्रियंका ने एसपी और डीएम से भी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित सहित चार लोगों के खिलाफ धमकाने और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। डीएम के निर्देश पर लेखपाल कुंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुमित, जनसेवा केंद्र प्रभारी फहीम अहमद और रिजवान खां के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आवेदन पर रिपोर्ट लगाने वाले क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम राजकुमार भास्कर ने बताया कि लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और संबंधित लेखपाल के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें