फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े गन्ने की फसल के दौरान पैमाइश पर उजाड़ी गई फसल पर ट्रेक्टर चालक समेत तीन पर केस

विज्ञापन
मिलक के मेंहदीनगर में पालिका के नामित सभासद के गन्ने के खेत पर ट्रेक्टर चलाकर उजाड़ी गई फसल। - फोटो : MILAK
विज्ञापन
मिलक। लेखपाल पर चकरोड की पैमाइश के दौरान मनमाने तरीके से पालिका के नामित सभासद के खड़े गन्ने ट्रैक्टर चलवाने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच बैठाई। वहीं, दूसरी ओर नामित सभासद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया निवासी एवं नगर पालिका परिषद के नामित सभासद मोहर सिंह पटेल की गैर मौजूदगी हल्का लेखपाल सुमित सक्सेना की ओर से की गई चकरोड की पैमाइश का मामला तूल पकड़ गया है। बुधवार को चकरोड की पैमाइश होते ही लेखपाल की मौजूदगी में पालिका के नामित सभासद मोहर सिंह पटेल ने खेत में खड़े गन्ने पर ट्रैक्टर चलवाकर फसल उजाड़ने का आरोप लगाया था। विरोध में मोहर सिंह पटेल ने उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सागर से शिकायत की थी। एसडीएम ने मामला तूल पकड़ने पर गुरुवार को मनमाने तरीके से एकतरफा पैमाइश करने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ जांच तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को सौंपी है। सभासद का आरोप था कि हल्का लेखपाल ने उनकी गैर मौजूदगी में विरोधी लोगों से मिलकर खेत में खड़ा गन्ना ट्रैक्टर से जुतवा दिया है। वह दसवां संस्कार में गए थे। वहीं, दूसरी ओर नामित सभासद की तहरीर पर पुलिस ने गन्ने की फसल उजाड़ने वाले ट्रैक्टर चालक कृष्ण पाल, चंद्रसेन और अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें