शाहबाद। बरात में हुई मारपीट के बाद रंजिश रखने और फिर मारपीट करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मामला मंगोली निवासी चंद्रपाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
चंद्रपाल के अनुसार, करीब दो माह पहले सुभाष की बरात में उनके गांव के परम कीर्ति, सन्नी और बोबी का उनकी ससुराल में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि छह अगस्त 2026 को रात करीब 8.00 बजे तीनों आरोपी लाठी-डंडे व लोहे की छड़ लेकर चंद्रपाल के घर में घुस गए। उन्होंने चंद्रपाल को बुरी तरह पीटा, घर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। पुलिस से कार्रवाई न होने पर चंद्रपाल को न्यायालय जाना पड़ा। सीओ देवकीनंदन ने पुष्टि की कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद