फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मैरिज हॉल में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, सात नामजद समेत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के छितरिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सूरजपुर निवासी दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जून को शाम करीब चार बजे उसके मैरिज हॉल में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान वाहन ले जाने और रोकने को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि शादाव, रुकशाद, बाबू, आलम, आविद, आसिफ और मोनिस तथा तीन अज्ञात व्यक्ति लोहे के सरिये और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दानिश, उसके भाई नावेद और जुनैद के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने मैरिज हॉल में रखा सामान भी तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
विज्ञापन

घटना में तीनों लोगों को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा के अनुसार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें