फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लाइनमैन से मारपीट में दंपती समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। बकाया वसूली और बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने गई टीम के संविदा कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

संविदा कर्मी लाइनमैन तस्लीम और रवि के अनुसार, वह 25 जून को दोपहर में कोतवाली क्षेत्र के करैथी गांव में बकाया वसूली अभियान के तहत बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि कहासुनी के दौरान गांव के विकास चौहान, उनकी पत्नी सुरीची, सुमित, अमन और सुरमिली ने संविदा कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीन लाइनमैन घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान एक संविदा कर्मी का मोबाइल भी टूट गया।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने पांचों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें